Uttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : लाइन पर गिरा पेड़, खंभे भी टूटे, कई गांवों की बिजली के साथ पानी की सप्लाई ठप

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 7 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले के लालगंज इलाके में कई गांवों के लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। सोमवार रात बाधित हुई बिजली मंगलवार शाम तक नहीं आई थी। इससे जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

लालगंज तहसील क्षेत्र में हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

लालगंज तहसील क्षेत्र के लहंगपुर उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली सप्लाई सोमवार रात बाधित हो गई है। रात भर अंधेरे में रहे ग्रामीणों ने छानबीन की तो पता चला कि कठवार गांव में 33 केवीए लाइन पर यूकेलिप्टस का भारी भरकम पेड़ गिर गया है। इस हादसे से बिजली के चार खंभे व उससे जुड़े तार टूट कर गिर गए हैं।

लाइन व खंभे दुरुस्त करने में जुटी टीम

इस जानकारी पर मंगलवार को विद्युत विभाग के एसडीओ सुमित यादव, अवर अभियंता रामकेश पटेल अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित इलाके में जलापूर्ति भी ठप हो गई।

ये भी पढ़ें  ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल: मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे, भंडारों की दिखी धूम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link