Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, प्रियंका गांधी के अपमान का आरोप

मयंक चावला

आगरा, 7 जनवरी 2025:

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में यूपी के आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी ने निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में आगरा के राजा मंडी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित सिंह ने कहा, “रमेश बिधूड़ी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह बयान सिर्फ प्रियंका गांधी का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी का अपमान है।” उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं की आवाज हैं और भाजपा का महिला विरोधी चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो गया है।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यदि भाजपा महिला सम्मान में विश्वास रखती है, तो उसे रमेश बिधूड़ी का टिकट तत्काल रद्द करना चाहिए और उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, रितु शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, रमेश पहलवान, सतेंद्र केम, गीता सिंह, अनुज शिवहरे, मुकेश शर्मा, ताहिर हुसैन, बंटी खान, कमलेश मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  छत्‍तीसगढ़ में पांच IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link