Lucknow CityPolitics

UP politics : गुड मॉर्निंग मित्र अखिलेश जी! ओपी राजभर ने ‘स्वप्नलोक’ से बाहर आने को कहा, 2027 पर किया ये बड़ा दावा

OP Rajbhar X Post : राजभर ने यादव समाज के भीतर घोसी-ग्वाला और कमरिया का मुद्दा उठाया, 2017 से 2024 तक टिकट बंटवारे का हिसाब मांगकर अखिलेश को घेरा

लखनऊ, 6 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें गुड मॉर्निंग कहा। इसके बाद राजभर ने अपने एक्स पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा कि अभी भी आप स्वप्नलोक में खोए होंगे, जबकि गाय-भैंस की सेवा करने वाले अहीर समाज के लोग जाग चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अब समाज के लोग अखिलेश यादव की राजनीति को समझने लगे हैं।

15 फीसदी और 85 फीसदी का उठाया मुद्दा

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम अबतक यही जानते थे कि अहीर दो ही प्रकार के होते हैं! एक कृष्ण जी वाले, दूसरे वाले आप और आपके सपाई। लेकिन अब पता चल रहा है कि आप तो सच में अहीरों में भी 15 परसेंट वाले ही हैं और इस 15 परसेंट का बदला आप 85 परसेंट से ले रहे हैं।’

घोसी और कमरिया समाज को लेकर साधा निशाना

राजभर ने आगे आरोप लगाया कि अखिलेश यादव यादव समाज के सभी वर्गों को एक नजर से नहीं देखते। उन्होंने लिखा, ‘पहले लगता था कि आप यादवों को एक नजर से देखते होंगे पर ऐसा नहीं है, आपके लिए तो उसमें भी अपने और पराए हैं। 85 परसेंट वाले घोसी यानी ग्वाला आपको बिल्कुल नहीं सुहाते, आपके लिए तो बस 15 परसेंट वाले कमरिया ही आपके अपने हैं।’

ये भी पढ़ें:

2017 से 2024 तक के टिकटों का मांगा हिसाब

कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि 2017 से 2024 तक हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी ने कितने घोसी यानी ग्वाला समाज के लोगों को टिकट दिया और कितने कमरिया समाज के लोगों को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने इसे यादव समाज के भीतर भेदभाव का मुद्दा बताते हुए अखिलेश पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

Advertisement

2027 चुनाव को लेकर किया दावा

ओपी राजभर ने पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव को जागने की नसीहत देते हुए लिखा, ‘अरे मित्र! अब तो जाग जाइए। 2027 में यही 85 फीसदी वाला ग्वाला समाज आपको 2022 से भी बुरे दौर का दर्शन कराने जा रहा है।

ये भी पढ़ें  UP News : दिवाली पर महिलाओं को तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों को योगी देंगे गैस सब्सिडी, परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link