Uttar Pradesh

यूपी की ब्यूरोक्रेसी फेरबदल, 11 सीनियर आईएएस अफसरों की तैनाती बदली

लखनऊ, 7 जनवरी 2025:

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश शासन ने 11 सीनियर आईएएस अधिकारियों की तैनाती में परिवर्तन कर दिया है। इसमें कई मंडलों के आयुक्त बदल दिए गए हैं।

अमित गुप्ता बने प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन

इस फेरबदल में आलोक कुमार-सेकेंड को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभार और लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी अमित गुप्ता को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर के मंडलायुक्त का प्रभार

मनीष चौहान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और डॉ० मुथुकुमारस्वामी बी. को वित्त विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार के. विजयेंद्र पांडियन को मिला है। बाल कृष्ण त्रिपाठी विंध्याचल के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

आजमगढ़ के मंडलायुक्त बने विवेक

इसके अलावा महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से डॉ. रूपेश कुमार को अवमुक्त कर दिया गया है। विवेक को आजमगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त और नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में मुखिया की गिरफ्तारी पर बिफरे सपाई... गोरखपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button