Uttar Pradesh

“महाकुंभ 2025: जौनपुर, रीवा-बांदा और वाराणसी के रास्तों पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का अनुमान”

प्रयागराज,8 जनवरी 2025

महाकुंभ मेला 2025 के लिए यातायात पुलिस ने विस्तृत योजना तैयार की है, ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के पावन स्नान कर सकें। अनुमान है कि जौनपुर, रीवा-बांदा और वाराणसी हाइवे से सबसे अधिक ट्रैफिक आने की संभावना है। इसके अलावा कानपुर और मिर्जापुर मार्गों से भी बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। कुल मिलाकर महाकुंभ मेला में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, और यातायात पुलिस इन सभी की सुविधाओं के लिए तैयार है।

यातायात योजना के तहत प्रमुख 7 मार्गों पर विभिन्न दिशाओं से यातायात प्रबंधित किया जाएगा। इनमें जौनपुर मार्ग से सर्वाधिक 21 प्रतिशत यातायात आने की संभावना है, जबकि रीवा/बांदा मार्ग से 18 प्रतिशत, वाराणसी से 16 प्रतिशत, कानपुर से 14 प्रतिशत, मिर्जापुर से 12 प्रतिशत और लखनऊ-प्रतापगढ़ मार्गों से 10 और 9 प्रतिशत यातायात का अनुमान है। यदि किसी दिन अधिक भीड़ होती है, तो उस दिन डायवर्जन लागू किया जाएगा, और एकल दिशा मार्गों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गंगा जल को स्वच्छ बनाए रखता है बेक्टीरियोफेज वायरस…पद्मश्री डॉ. अजय सोनकर का दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link