DelhiNationalUttar Pradesh

पेपर लीक : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, राहुल ने ललकारा, अखिलेश ने भी X पर खोला मोर्चा

DU की Advisory पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, CJP ने कहा इस्तीफा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, अखिलेश यादव ने भी BJP पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026:

NEET-UG 2026 विवाद और Education Minister धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। एक तरफ CJP ने साफ कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी X पर केंद्र सरकार को घेरा है।

DU Advisory पर राहुल का हमला

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों और फैकल्टी के लिए जारी एडवाइजरी को लेकर राहुल गांधी ने सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को डराने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने लिखा कि छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई, समय आने पर इसका जवाब देना होगा।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी एडवाइजरी में छात्रों और शिक्षकों से जंतर-मंतर पर किसी भी गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि ऐसे आयोजनों में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और इससे छात्रों की सुरक्षा के साथ उनका अकादमिक और प्रोफेशनल करियर भी प्रभावित हो सकता है।

फर्जी कंटेंट से सतर्क रहने की सलाह

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर बड़ी मात्रा में भ्रामक और फर्जी सामग्री फैलाई जा रही है। ऐसे में छात्रों को किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CJP बोली, इस्तीफा नहीं तो आंदोलन जारी

इस बीच CJP ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं संगठन के प्रवक्ता दीपक बालियान ने कहा कि सिर्फ Fast Track Court का भरोसा देकर युवाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी X पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जब बीमारी की जड़ ROOT में हो तो केवल FRUIT का इलाज करने से कोई भरोसा नहीं करेगा। उन्होंने पोस्ट में BJP पर निशाना साधते हुए लिखा कि देश की हर समस्या की एक ही जड़ है और इसके साथ उन्होंने NO FAST TRACK; BJP GO BACK तथा #No_More_BJP और #नहीं_चाहिए_भाजपा हैशटैग भी साझा किए।
neet-paper-leak-cjp-protest-dharmendra-pradhan-resignation-rahul-gandhi (1)

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को 995 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर गरजे CM योगी... आस्था पर हमला करने वाले आज बांट रहे ज्ञान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button