Ho Halla SpecialReligious

पौष पुत्रदा एकादशी: आज भगवान विष्णु भरेंगे भक्तों की झोली अपने आशीर्वाद से

लखनऊ 10 जनवरी 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 10 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जा रही है।
पौष पुत्रदा एकादशी पौष माह के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को मनाई जाती है। इसका हिंदुओं के बीच बहुत बड़ा महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही संतान से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर करते हैं।

  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी पर उपवास और ध्यान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वह पुण्य प्राप्त करता है। पौष की एकादशी तिथि धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।    

 पदम पुराण के अनुसार संतान प्राप्ति की कामना के लिए यह व्रत बहुत ही प्रभावी होता है। इस व्रत को करने से दीर्घायु संतान प्राप्त होती है और संतान के सभी प्रकार के कष्ट भी दूर हो जाते हैं और इस दिन भगवान विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल : 17 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link