CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : शामली में दहेज के लिए 21 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी  

मुजफ्फरनगर, 10 जनवरी 2025

शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम जिले के कांधला कस्बे में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुस्कान के पति शाहरुख, उसके भाई जावेद और फारुख और उनके माता-पिता माजिद और शकीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सिंह ने कहा, “सभी आरोपी फरार हैं और उनका पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।” पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस अधिकारी ने कहा, “शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांग पूरी नहीं हुई तो मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी गई।”

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें  मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो गांवों में खुशियों की होली, 34 युवा बने यूपी पुलिस सिपाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link