Uttar Pradesh

“कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी”

कन्नौज,11 जनवरी 2025

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लेंटर गिरने से कई मजदूर दब गए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुआ। अब तक 12 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से 6 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और जेसीबी की मदद से अन्य दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, और एसडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  किसान नेता राकेश टिकैत पर भाकियू (अटल) के अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link