EducationUttar Pradesh

इटावा : बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 18 तक छुट्टी

अशरफ अंसारी

इटावा 16 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुई बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए डीएम ने स्कूली बच्चों को राहत देने के मकसद से कक्षा आठ तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

अब 20 को खुलेंगे विद्यालय

इस संबंध में बीएसए डॉ. राजेश कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के दायरे में सरकारी गैर सरकारी सभी बोर्ड के स्कूलों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। 18 जनवरी तक अवकाश घोषित होने और 19 को रविवार का अवकाश होने के कारण विद्यालय 20 जनवरी को खुलेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अधिकारी पर भड़के विधायक, मंच से बोले “निकम्मा”... हक्का-बक्का रह गए डीआरएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link