Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक खेल महाकुंभ का समापन किया….. विजेताओं को किया सम्मानित

सोनभद्र, 17 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायट परिसर उरमौरा सोनभद्र में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने 129 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹698 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये समाज में एकता और समृद्धि भी लाते हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करें ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े। इस कार्यक्रम में लगभग 11,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया, और विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, दौड़, रस्साकसी में शानदार प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ : अखाड़े से निकाले गये वायरल 'IIT वाले बाबा', लगा बदनाम करने का आरोप।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link