Uncategorized

अमेठी : नगर पंचायत के नोटिस से भड़के आवास विकास कालोनी के लोगों का प्रदर्शन… ये है वजह

आदित्य मिश्र

अमेठी, 19 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी में आवास विकास कालोनी के आवासों का हाउस टैक्स बढ़ाने और नवीनीकरण कराने संबंधी नोटिस से परेशान लोगों ने रविवार को नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कालोनी के तमाम लोगों ने एकत्र होकर
विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नवीनीकरण नोटिस को उगाही का तरीका बताया है।

गृह कर बढ़ाने के साथ नवीनीकरण कराने का फरमान

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि संगठित विकास योजना के तहत अमेठी शहर में सुल्तानपुर रोड पर 1988 में आवास विकास कालोनी विकसित की गई थी। इस कालोनी में तीन साइज के 330 प्लाट लोगों को एलाट किए गए थे। अधिकांश लोगों ने अपने आवास बनवा लिए। समय रहते जिन प्लाटों पर आवास नहीं बने उन्हें नगर पंचायत ने अपने कब्जे में ले लिए। नगर पंचायत की ओर से गृह कर लगाया गया था। पिछले दिनों नगर पंचायत ने गृह कर कई गुना बढ़ाने के साथ नवीनीकरण कराने का नोटिस जारी कर दिया।

कालोनी को फ्रीहोल्ड करने की मांग

इससे नाराज कालोनी वासियों ने रविवार को दुर्गा मंदिर के पास बैठक कर नगर पंचायत के फरमान का विरोध किया। कालोनी के दिलीप सिंह ने कहा कि नोटिस जारी करने का कोई औचित्य नहीं है। कालोनी को फ्री होल्ड कराने के लिए हम लोग कोर्ट जाएंगे। कालोनी के अधिवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कालोनी के करीब तीन सौ लोगों को अनाधिकृत रूप से नवीनीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया है। कालोनी को पहले ही फ्री होल्ड किया जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें  मेहरबान मानसून की मुसीबत... नदियां उफनाईं, बाढ़ से घिरे कई जिले, 11 ने गंवाईं जान, स्कूल बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link