Uttar Pradesh

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में लगी आग, कई शिविर जले, बुझाने में जुटीं दमकल टीमें

महाकुंभ नगर, 19 जनवरी 2025:

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में रविवार दोपहर बाद आग लग गई। आग तेजी से फैली। उसकी चपेट में कई शिविर आ गए। आग की लपटें और धुआं काफी ऊपर तक उठता देखा गया। इससे अफरातफरी मच गई। पास के ब्रिज के ऊपर ट्रैफिक रोक दिया गया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। इसके बाद भी काफी देर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

ये आग मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में लगी। बताते हैं आग फैलने पर शिविरों में रसोई गैस सिलेंडर भी चपेट में हैं। कई सिलेंडरों विस्फोट होने की आवाजें सुनी गईं। इससे आग तेजी से फैली और कई शिविर आग की चपेट में आ गए। आग में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। आग के सेक्टर 20 की तरफ बढ़ने की सूचना है। आग करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। फायरब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में लगी थीं।

डीएम बोले, आग बुझा ली गई, जनहानि की सूचना नहीं

Advertisement

प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर के मुताबिक आज अपरान्ह 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें  एयरफोर्स का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, अपनी सूझबूझ से दोनों पायलट सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link