Uttar Pradesh

अयोध्या : नृपेंद्र मिश्र पहुंचे रामनगरी, जानी राम मंदिर के निर्माण की प्रगति

अयोध्या, 19 जनवरी 2025:

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को अयोध्या पहुंच कर श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ मंदिर का निर्माण कराने वाली संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति जानी और आगे के लिए निर्देश दिए।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के हैं अध्यक्ष

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र राम मंदिर का कार्य तय समय पर पूरा कराने के लिए लगातार पर्यवेक्षण कर रहे हैं। इसके लिए वे समय-समय पर अयोध्या पहुंच कर कार्य का जायजा भी लेते हैं। रविवार को उन्होंने एलएंडटी के सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके निर्माण कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और पूरे रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अमेठी में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाने की मांग तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link