Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025: रॉल्स रॉयस-पोर्शे पर बाबा, ठेले पर घूमते ‘अंग्रेज’ बने आकर्षण।

प्रयागराज,21 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साधु-संतों के शिविरों में रॉल्स रॉयस, पोर्शे, मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में दो रॉल्स रॉयस खड़ी हैं, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, ट्रैक्टर बाबा एक करोड़ रुपये के ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे, जिसे उन्होंने अर्जुन रथ नाम दिया है। बुलेट बाबा, कृष्ण रूप में, बुलेट पर सवार होकर मेले में छाए हुए हैं, तो टार्जन बाबा 1972 मॉडल की भगवा एंबेसडर से पहुंचे, जो मेले का खास आकर्षण बनी।

इसके अलावा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ऑडी कार में आए, उनके शिविर का द्वार श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। महाकुंभ में साधु-संतों की यह भव्यता और आधुनिक अंदाज श्रद्धालुओं को अचंभित कर रहा है। साधु-संतों का यह रूप महाकुंभ मेले को एक नया आयाम दे रहा है।

ये भी पढ़ें  सौगात-ए-मोदी' पहल का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link