Uttar Pradesh

400 कर्मचारियों के बॉस, 40 लाख सैलरी छोड़ महाकुंभ में धूनी रमाए M-Tech बाबा।

प्रयागराज,21 जनवरी 2025

महाकुंभ में आए दिगंबर कृष्ण गिरि, जिन्हें एमटेक बाबा के नाम से जाना जाता है, एक समय निजी कंपनी में काम करते थे और 40 लाख रुपये की सालाना सैलरी प्राप्त करते थे। बेंगलुरु के रहने वाले इस बाबा ने 2010 में संन्यास लिया और 2019 में नागा संत बने। वह एक समय 400 कर्मचारियों के बॉस थे और कर्नाटक विश्वविद्यालय से एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कई कंपनियों में काम किया। उनकी आखिरी नौकरी दिल्ली में जनरल मैनेजर के पद पर थी।

एमटेक बाबा ने हरिद्वार में 10 दिन तक भीख मांगी और वहां के अनुभव को अपनी जीवन यात्रा का एक अहम हिस्सा माना। उनका मानना है कि ज्यादा पैसा होने से जीवन की साधारणता और मानसिक शांति प्रभावित होती है। उन्होंने निरंजन अखाड़ा से जुड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह महंत श्री राम रतन गिरी से दीक्षा लेने के लिए उत्तरकाशी के एक छोटे से गांव में बस गए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "कृपालु महाराज की बेटियों को टक्कर मारने वाला कैंटर ड्राइवर गिरफ्तार"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link