Ho Halla SpecialUttar Pradesh

स्वामी अवधेशानंद गिरी ने सीएम को सराहा, बोले…महाकुंभ की विराटता उनके संकल्प का परिणाम

महाकुंभ नगर, 21 जनवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौजूद जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने महाकुम्भ 2025 के भव्य और सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है।

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना प्राचीन भारत के महान शासकों हर्षवर्धन और विक्रमादित्य से की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उन महान शासकों की परंपरा को नए युग में संवर्धित किया है। वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि प्रचंड पुरुषार्थ और संकल्प के धनी व्यक्ति हैं। उनके प्रयासों ने महाकुम्भ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

पीएम को बताया भारत का राष्ट्र ऋषि

ये भी पढ़ें:

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत का भविष्य योगी आदित्यनाथ की ओर देख रहा है। महाकुंभ की विराटता, अद्भुत समागम, उत्कृष्ट प्रबंधन उनके संकल्प का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत का राष्ट्र ऋषि बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में सीएम ने महाकुंभ को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आस्था का यहां जो सागर उमड़ा है, इसके लिए सीएम ने बहुत श्रम किया है। चप्पे चप्पे पर उनकी दृष्टि है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा...झूठी तस्वीरों से काशी को बदनाम करने की साजिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link