Uttar Pradesh

बैनर न धरना, नारे भी नहीं लगाए, महिलाओं ने ऐसे किया प्रदर्शन

मयंक चावला

आगरा 22 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को महिलाओं ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। अपर नगर आयुक्त के ऑफिस में पहुंचीं महिलाओं ने एक गीत गाकर उसमें अपनि समस्याओं को पिरोया और सब कुछ सीएम-पीएम के भरोसे छोड़ने की बात कही। फिलहाल नगर आयुक्त ने उन्हें समस्या दूर किये जाने का भरोसा दिलाया।

मामला खेरिया मोड के पास बसे शिव नगर क्षेत्र का है। यहां काफी समय से सड़क नाली खड़ंजे की समस्या से लोग जूझ रहे है। ऐसा नही है कि शिकायत नहीं की गई लेकिन हर बार समस्या कहने पर आश्वासन ही मिला। बुधवार को क्षेत्र में रहने वालीं तमाम महिलाएं समाज सेविका सावित्री चाहर के साथ नगर निगम में अपर आयुक्त कार्यालय पहुंच गईं। इनमे बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें:

गीत में पिरोई समस्याएं, तंज भी कसा

Advertisement

कार्यालय परिसर के बरामदे में सभी महिलाओं ने लोकगीत की तर्ज पर अपना एक गीत गाना शुरू किया। इस गीत में तंज भी था और समस्या भी थी लेकिन सब सुर में। इसके बोल कुछ ऐसे थे , तेरे हवाले हमारी गाड़ी तू जाने तेरा काम जाने।
नाली हमारी बन न पाई सड़कों में भर गया पानी ।
तेरे हवाले हमारी गाड़ी तू जाने तेरा काम जाने।
बाबा ने हमसे दिए जलवाए, मोदी ने बजवाई थाली।
तू जाने तेरा काम जाने।

अपर आयुक्त बोले जल्द होगा समाधान

गीत गाकर सभी महिलाएं अपर आयुक्त सुरेंद्र यादव के सामने पहुंचीं। यहां सावित्री चाहर ने क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया। इस पर अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव ने बताया कि उनकी जो मांग थी वो पूर्व में भी आई थी जिस पर टेंडर आमंत्रित करा दिए गए हैं, जल्द ही महिलाओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : सिपाही की पत्नी ने किया सुसाइड, उससे पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लगाए ये आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link