Uttar Pradesh

3800 लीटर मिलावटी दूध व 550 किलो पनीर बरामद, डेरियों का लाइसेंस रद्द होगा।

अलीगढ़,23 जनवरी 2025

अलीगढ़ जिले में खाद्य विभाग ने दो डेयरियों पर छापा मारकर 3800 लीटर मिलावटी दूध और 550 किलो पनीर बरामद किया। आबिद और खालिद की डेयरियों से बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध, पनीर, सोया मिल्क का घोल और अन्य खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट किए गए। छापेमारी में पता चला कि दोनों डेयरियां दूषित वातावरण में खाद्य पदार्थ बना रही थीं। टीम ने मौके पर 5 लाख रुपये से अधिक के मिलावटी उत्पाद नष्ट किए और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायतों पर की गई, जिन्होंने मिलावट की जानकारी दी थी। जांच में डेयरियों के सैंपल फेल पाए गए। खाद्य आयुक्त अजय कुमार जयसवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के बाद अन्य डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें  आगरा: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link