ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : राजधानी में पुलिस की दबंगई, सरेआम महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

 रायपुर, 23 जनवरी 2025

राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार महिला ने पुलिस कर्मी की बाइक को ठोकर मार दी, जिसपर सरेआम बाइक सवार पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार महिला पर घुसे बरसा दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स पुलिसकर्मी पर भड़ास निकालते हुए कह रहे है कि कैसे कोई सरकारी कर्मचारी इस तरह किसी पर हाथ उठा सकता है, अब देखना होगा कि उसे पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई की जा सकती है। घटना पंडरी लोधी पारा चौक के पास की बताई जा रही है। मामला खम्हाडीह थाना इलाके का है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अवैध रिश्ते का डर बना कत्ल की वजह... देवर की हत्या कर सास के साथ सो गई महिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link