Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रोंदा, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा, 24 मार्च 2025

कोरबा जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिलासपुर-पाली मुख्य मार्ग पर ग्राम मुनगाडीह के पास हादसा हुआ। मृतक की पहचान विरेंद्र सारोठिया के रुप में की गई है,जो ग्राम सेमरकछार का निवासी था। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया,जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। पाली थानांतर्गत बिलासपुर-पाली मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विरेंद्र सोराठिया था,जो अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मुनगाडीह गांव के पास पहुंचा वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसका अंत हो गया। इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को जैसे-तैसे समझा बुझाकर चक्काजाम को समाप्त करवाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अजब-गजब : 40 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ी महिला, ग्रामीण और पुलिस परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button