ChhattisgarhCrime
छत्तीसगढ़ : राजधानी में पुलिस की दबंगई, सरेआम महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर, 23 जनवरी 2025
राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार महिला ने पुलिस कर्मी की बाइक को ठोकर मार दी, जिसपर सरेआम बाइक सवार पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार महिला पर घुसे बरसा दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स पुलिसकर्मी पर भड़ास निकालते हुए कह रहे है कि कैसे कोई सरकारी कर्मचारी इस तरह किसी पर हाथ उठा सकता है, अब देखना होगा कि उसे पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई की जा सकती है। घटना पंडरी लोधी पारा चौक के पास की बताई जा रही है। मामला खम्हाडीह थाना इलाके का है।






