Uttar Pradesh

महाकुंभ : संस्कार भारती ने निकाली भव्य शोभायात्रा, कई राज्यों के कलाकार हुए शामिल

महाकुंभ नगर, 23 जनवरी 2025:

भारत के उत्थान में भारतीय वीरांगनाओं के अमूल्य योगदान, उत्सर्ग और समर्पण की यादों को ताजा करते हुए संस्कार भारती की ओर से महाकुंभ में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसे गंगा तट पर मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया।

शामिल हुए 16 राज्यों से 300 कलाकार

संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा गंगा पूजन, विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ पूरी हुई। शोभायात्रा में देश के 16 राज्यों से 300 कलाकार शामिल हुए। संस्कार भारती की पदाधिकारी अनीता करकरे, हेमलता देशमोहन, मिथिलेश तिवारी, विजय कुमार देवेंद्र रावत, देवेंद्र त्रिपाठी, गणेश प्रसाद अवस्थी, सुजीत श्रीवास्तव, उदय कुमार दास, दीपक शर्मा, सुशील राय, योगेंद्र मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, विभव मिश्रा, ज्योति मिश्रा, रवीन्द्र कुशवाहा, डॉ सचिन सैनी, प्रियंका सिंह,जना त्रिपाठी, रागनी चंद्रा, संदीप कुमार वर्मा समेत सैकड़ों कलाकारों ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisement

इसके पहले पंडाल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. सचिन सैनी के संयोजन में युवा कलाकारों द्वारा सैंड आर्ट में बनाई गई अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति के समक्ष संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ों कलाकार के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Gyan Bharatam Mission : यूपी की दुर्लभ पांडुलिपियों को मिल रही डिजिटल पहचान, 7.56 लाख पन्ने सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link