Uttar Pradesh

स्कूली बस पलटी, मच गई चीख-पुकार… बच्चों के साथ शिक्षक भी घायल

कानपुर, 24 जनवरी 2025:

यूपी के कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कूल के सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मैनावती मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

यह हादसा मैनावती मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों और शिक्षक को लेकर स्कूल जा रही थी। पुलिस के मुताबिक रास्ते में बस की कमानी टूट गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस में सवार बच्चे व अन्य लोग सहम गए। चीख-पुकार मच गई। यह देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

घायल सात बच्चे व शिक्षक अस्पताल में भर्ती

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर के डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक इस हादसे में सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मिशन शक्ति के तहत मदरसे की छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की सीख, बढ़ाया हौंसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link