Uttar Pradesh

” राम जानकी मंदिर की नींव से निकले चांदी के सिक्के, तपस्वी ने बताया खजाने का राज”

हरदोई,25 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में सत्संग भवन की नींव की खुदाई के दौरान चांदी के 191 सिक्के मिले हैं। खुदाई करते वक्त फावड़े की चोट से मिट्टी की गुल्लक फूटने की आवाज आई, और जब जमीन से निकाले गए, तो चांदी के सिक्के बिखर गए। इस घटना से मंदिर के महंत और मजदूरों ने ईमानदारी दिखाते हुए सिक्कों को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने सिक्कों को बरामद कर संरक्षित किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

मंदिर के महंत बाबा चंद्र प्रकाश दास के अनुसार, यह सिक्के पुराने समय में मंदिर में दान के रूप में दिए गए थे और चोरों से बचाने के लिए इन्हें जमीन के अंदर छुपा दिया गया था। 105 वर्षीय तपस्वी संत पंडित राजाराम ने भी इस खजाने को मंदिर की अमानत बताया और कहा कि यह ईश्वर की लीला है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और सिक्कों को संरक्षित कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें  गंगा में उफान : मिर्जापुर में टूटकर बहे पीपा पुल से वाराणसी में हड़कंप : ट्रेनों व ट्रैफिक पर लगा ब्रेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link