Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : पन्ना में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत

पन्ना, 25 जनवरी 2025

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर इटवां खास गांव की है।

बृजपुर थाने के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अंकित (तीन) और संदीप (दो) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना हुई दोनों सो रहे थे और उनके माता-पिता लकड़ी इकट्ठा करने बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पन्ना के जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के माता-पिता को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आप नेता संजय सिंह का आरोप, भाजपा ने धनबल व वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके जीता दिल्ली चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link