Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : लिवइन में साथ रह रहे युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक गंभीर

उज्जैन, 18 मई 2025

शनिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े ने किसी कारण से साथ में आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया। इस घटना में महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई  जबकि युवक को गंभीर हालत में उज्जैन के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मामले में जानकारी के लिए थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि देवास के मकोडिया गांव निवासी 32 वर्षीय राम पटेल इंदिरा नगर नागझिरी निवासी 28 वर्षीय हेमलता राजपूत के साथ देवास रोड स्थित कल्पतरु कॉलोनी के मकान में रहता थे। हेमलता की शादी एक साल पहले देवास के पास हुई थी, लेकिन तब से वह कभी अपने ससुराल नहीं गई। राम की पत्नी और बच्चे देवास के एक गांव में उसके परिवार के साथ रहते थे, और वह नियमित रूप से उनसे मिलने जाता था।

यह जोड़ा उज्जैन में निजी फर्मों में काम करता था और चार साल से रिलेशनशिप में था। शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से दोनों ने जहर खा लिया। महिला के बेहोश होने पर राम ने एंबुलेंस बुलाई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन बयान दर्ज करने से पहले ही महिला की मौत हो गई। बयान दर्ज करने लायक हालत में नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। मामला दर्ज कर महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश : दीवाली की रात दूसरी पत्नी ने खेली खून की होली, पति की पहली पत्नी पर चाकू से किए 50 से अधिक बार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link