Uttar Pradesh

इटावा में बीमारी से तंग होकर आईटीआई छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

अशरफ अंसारी

इटावा, 30 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिपुरा मलजुहानी में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 22 वर्षीय अवनीश यादव, जो एक आईटीआई छात्र था, ने बुधवार की रात घर से कहीं जाने के बाद अगली सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोग अवनीश को ढूंढ़ते रहे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अवनीश यादव के रूप में की।

ये भी पढ़ें:

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अवनीश किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से राहत न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। अवनीश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और उसके परिवार में दो भाई थे, जिसमें वह सबसे छोटा था।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से परिवार में गम का माहौल है।

ये भी पढ़ें  लिव-इन पार्टनर नहीं करना चाहता था शादी, लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस ने पार्टनर को किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link