Uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर परियोजना कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून, 1 फरवरी, 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा परियोजना कोरिडोर के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में अफसरों के साथ एक बैठक कर रहे थे।

भूस्खलन की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य करें

बैठक में सीएम ने कहा कि इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए। शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किये जाएं। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा। जिसमें नदी किनारे घाटों का सौन्दर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

ये भी पढ़ें:

धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा श्रद्धालुओं को सुविधा देना है।
उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किये जायेंगे। शारदा कोरिडोर के तहत बुनियादी ढ़ांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने से संबधित अनेक कार्य किये जायेंगे।

पर्यटन मंत्री व सांसद भी रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  एडमिट कार्ड दिखाइए, रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करिए, नीट यूजी-2026 पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link