Uttarakhand

चारधाम यात्रा: 50 लाख रजिस्ट्रेशन… इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन, निगरानी की हाईटेक व्यवस्था

चारधाम यात्रा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की अहम भूमिका, 36 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, केंद्र 45 हजार से अधिक शिकायतों व पूछताछ का कर चुका निपटारा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 जून 2026ः

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अन्य धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें से करीब 36 लाख चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।
चारधाम यात्रा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) का गढ़ीकैंट स्थित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अहम भूमिका निभा रहा है। यह हाईटेक सेंटर 24 घंटे यात्रा मार्ग और चारों धामों की निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान भी कर रहा है। इस सेंटर के जरिये अब तक 45 हजार से अधिक शिकायतों व पूछताछ का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के स्तर पर भी यात्रा की मॉनिटरिंग की जा रही है।

यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान की जानकारी पंजीकृत श्रद्धालुओं को वाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति से अवगत रह सकें। इसके साथ ही आधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी रोक लगी है और यात्रा संचालन में पारदर्शिता बढ़ी है।

उप निदेशक पर्यटन एवं चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि मानसून को देखते हुए 24 घंटे संचालित कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पंजीकरण, यात्रा मार्ग, मौसम और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  धामी ने जनता व जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिकों को बांटे उपकरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link