TravelUttar Pradesh

चालक को आई झपकी…श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौत, छह घायल

लखनऊ 3 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार बीती रात एक ट्रेलर में घुस गई। हादसे में कार चला रहे वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। ये सभी महाकुंभ में शामिल होकर वाराणसी व अयोध्या में दर्शन पूजन कर वापस अपने घर राजस्थान लौट रहे थे।

महाकुंभ, वाराणसी व अयोध्या घूम कर राजस्थान लौट रहा था परिवार

राजस्थान प्रांत के खैरथल निवासी कृष्ण कुमार (60) परिवार के छह लोगों के साथ कार से महाकुंभ आए थे। संगम में स्नान के बाद सभी लोग कार से ही वाराणसी व अयोध्या भी गए। दर्शन पूजन कर बीती रात घर वापसी के लिए राजस्थान का रुख कर दिया। सुल्तानपुर हाइवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रेलर में पीछे से घुस गई।

खिलौने की तरह टूटा कार का अगला हिस्सा

Advertisement

हादसे में कार का इंजन ट्रेलर के नीचे चला गया व अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से कार चला रहे कृष्ण कुमार को बाहर निकाला लेकिन उसकी जान चली गई। वहीं परिवार के बाकी सदस्यों को चोटें आईं हैं। इनमें गम्भीर हालत वालों को ट्रामा भेजा गया वहीं कुछ का प्राथमिक उपचार ही करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लंबे सफर की थकान की वजह से कृष्ण कुमार को झपकी आ गई इसी दौरान कार ट्रेलर में घुस गई।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : मुंबई में दर्दनाक हादसा, 11 मंजिला इमारत में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link