NationalUttar Pradesh

फर्जी कागजातों से बना सिपाही, 19 साल तक करता रहा नौकरी…ऐसे खुली पोल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर,3 फरवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के कैंट थाने में 19 साल से सिपाही की नौकरी कर रहे व्यक्ति के खिलाफ कागजों में धोखाधड़ी कर नौकरी हथियाने का केस दर्ज कराया गया है। सिपाही के पद पर उसकी भर्ती 2006 में हुई और आरोपी वर्तमान में जीआरपी में तैनात है।

चचेरे भाई ने एसपी से की थी धोखाधड़ी की शिकायत

ये भी पढ़ें:

देवरिया जिले के बढ़ौना हरदो गांव निवासी हिमांशु उपाध्याय ने एसपी जीआरपी से फर्जीवाड़े से हुई इस नियुक्ति की लिखित शिकायत की थी। हिमांशु ने अपने चचेरे भाई सुशील उपाध्याय पर आरोप लगाया था कि परिवार रजिस्टर व हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों में गलत व अलग अलग जन्मतिथि दर्ज कराई। हिमांशु ने सुशील के खिलाफ साक्ष्यों में गलत जन्मतिथि वाले दस्तावेज की छाया प्रतियां भी एसपी जीआरपी को दी गईं थीं। बताया कि सुशील ने वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी हासिल की थी।

Advertisement

जांच में खुली पोल, कैंट थाने में सिपाही पर केस दर्ज

एक साल पूर्व की गई शिकायत पर एसपी जीआरपी ने सिपाही सुशील द्वारा लगाए गए दस्तावेजों की गोपनीय जांच कराई गई तो गड़बड़ी सामने आ गई। वर्तमान में जीआरपी में ही तैनात सिपाही सुशील के खिलाफ एसपी के आदेश पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : इंदौर में हत्या के मामले में 50 पैसे का इनामी आरोपी, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link