Uttar Pradesh

“अयोध्या की दलित बेटी पर हैवानियत: आंखें फोड़ीं, हड्डियां तोड़ीं, नग्न लाश मिली”

अयोध्या,3 फरवरी 2025

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती के साथ हुए बर्बरता ने पूरे इलाके को दहला दिया। युवती का शव नग्न अवस्था में नहर में मिला, और उसके शरीर पर कई खौ़फनाक निशान थे। आरोपियों ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसकी आंखें फोड़ी गईं, हड्डियां तोड़ी गईं और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ जारी है। यह घटना 30 जनवरी को लड़की के लापता होने के बाद सामने आई थी, जब उसके शव को नहर से बरामद किया गया।

मामला राजनीतिक विवाद का भी कारण बना है। सपा, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सपा से किसी न किसी शख्स का नाम सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें  स्टार्टअप का नया गढ़ बनता UP: 3,000 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता, युवाओं के लिए खुल रहे अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link