CrimeUttar Pradesh

अयोध्या : युवती की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार… सपा सांसद के रोने के बाद गरमाया मुद्दा

अयोध्या, 3 फरवरी 2025:

दलित युवती की हत्या के मामले में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सांसद के फूट-फूटकर रोने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना का खुलासा कर दिया। सोमवार को पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए तीन आरोपियों हरीराम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों युवती के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

शराब के नशे में घटना को दिया अंजाम

एसएसपी राज करण नैय्यर ने मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को बताया कि तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की रात 22 वर्षीय युवती भागवत कथा सुनने गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:

गांव के स्कूल में हुई थी वारदात

Advertisement

अगली सुबह युवती का शव नाले के पास बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। कपड़े भी काफी कम थे। इससे दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

पुलिस छानबीन में सामने आया कि हत्या गांव के ही एक स्कूल में की गई थी। उसके बाद शव को नाले के पास फेंका गया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें  देहरादून में ‘हाईटेक नकल फैक्ट्री’ का पर्दाफाश : UPS रूम में अंडरग्राउंड चैंबर, रिमोट से हल हो रहा था SSC का पेपर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link