Uttar Pradesh

यूपी: बिना हेलमेट ऑफिस और स्कूल जाने पर होगी सख्ती! परिवहन विभाग को मिले सख्त निर्देश

लखनऊ,6 फरवरी 2025

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा की गई। कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने जहां कुछ प्रयासों की सराहना की, वहीं कई मामलों में नाराजगी भी जताई। खासतौर पर बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों और स्कूल जाने वाले छात्रों को अनुपस्थित घोषित करने का निर्देश दिया गया, जिसे सख्ती से लागू करने को कहा गया। इसके अलावा, इलेक्‍ट्रॉनिक इंफोर्समेंट डिवाइसेस न लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई।

बैठक में सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। कमेटी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने की अपील की। साथ ही, ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उन्हें सुधारने, कैमरे और अन्य सुरक्षा संसाधनों को लगाने के निर्देश दिए गए। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयासों की प्रशंसा भी की गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दंतेवाड़ा में आई ऑपरेशन थिएटर में वायरस से फैला इंफेक्शन, 10 मरीजों को किया गया रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link