EducationHo Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ के बाद वाराणसी में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ी, 8 फरवरी तक स्कूल बंद

अंशुल मौर्य

वाराणसी,6 फरवरी 2025:
महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद वाराणसी में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 8 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

शहरी क्षेत्रों में सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूल 8 फरवरी तक बंद रहेंगे। इस अवधि में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल खुले रहेंगे, अन्य कार्य जारी रहेंगे
ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल पूर्ववत खुले रहेंगे। इस दौरान सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में डीबीटी प्रोसेसिंग, आधार सीडिंग, स्कूल की मरम्मत, रंग-रोगन आदि कार्य किए जाएंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों को इन गतिविधियों की निगरानी के लिए स्कूलों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें  नहर में बहते व पुल पर रखे मिले शराब के सैकड़ों टेट्रा पैक...ग्रामीणों में मची लूट, पुलिस जांच में जुटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link