ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ Video : कार से स्कूटी को मारी टक्कर, फिर बीच सड़क रशियन लड़की ने किया हंगामा, लोगों की लगी भीड़।

रायपुर, 6 फरवरी 2025

रायपुर  राजधानी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसके कारण तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार में एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थी। इस दौरान दोनों नशे में धुत थे। हादसे के बाद युवती ने हंगामा मचाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। जहां के VIP रोड में तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कार सवार विदेशी युवती (रशियन ) ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, युवती गलती करने के बाद भी वहां मौजूद पुलिस वालों से बहस कर रही है।


इस दौरान पुलिस वालों ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह बहस करती गई। बताया गया कि, विदेशी युवती नशे में धुत थी। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक और विदेशी युवती को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 माओवादी ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link