TravelUttar Pradesh

बेकाबू क्रेन ने ली रोड किनारे खड़े तीन किशोरों की जान

आदित्य मिश्र

अमेठी, 6 फ़रवरी 2025:

यूपी के अमेठी जनपद में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बेकाबू क्रेन ने सड़क किनारे खड़े तीन किशोरों की जान ले ली। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोड किनारे बाइक रोक बात कर रहे थे किशोर

ये भी पढ़ें:

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव के रहने वाले रमेश का 12 वर्षीय बेटा सर्वेश रामकिशोर के 15 वर्षीय पुत्र कमलेश और सूरज मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तीनों अपने गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि गांव का एक परिचित मिल गया जिससे वह सभी सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान सेमरौता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने तीनों को टक्कर मार दी।

Advertisement

मौतों से गांव में छाया मातम

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास में ही खड़ा अर्पित नाम का एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोरों की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के पुत्र मृगांकेश्वर शरण सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें  सीएम ने गोरखपुर को सौंपा दूसरा कल्याण मंडपम, कहा... जरूरत के संसाधन देना सरकार का दायित्व

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link