BusinessGovernment policiesHo Halla Special

मिडिल क्लास को राहत: आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का लिया निर्णय

नयी दिल्ली,7 फरवरी 2025:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट 0.25% घटाकर 6.25% कर दी है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की। पांच वर्षों में पहली बार रेपो रेट में कटौती की गई है, जिससे सस्ते लोन का लाभ मिलेगा।

मुख्य घोषणाएँ:
• रेपो रेट 6.50% से घटाकर 6.25% की जाएँगी।
• आर्थिक वृद्धि दर (GDP) वित्त वर्ष 2025-26 में 6.7% रहने का अनुमान।
• मुद्रास्फीति घटकर 4.2% रहने की संभावना।
• खाद्य मुद्रास्फीति में नरमी की उम्मीद।
• बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए विशेष इंटरनेट डोमेन ‘bank.in’ और ‘fin.in’ होंगे।
• भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी तक 630.6 अरब डॉलर पर पहुँचा।

आरबीआई ने वैश्विक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत और जुझारू बताया। इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और अन्य ऋण सस्ते होने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : हिंदुस्तान ऑटो बाजार में लगी भीषण आग, 25 मोटरसाइकिलें जलीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link