Bihar

बिहार के पूर्णिया में मामूली विवाद में फायरिंग, दो घायल, एक गंभीर

चंपानगर,8 फरवरी 2025

पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दो लोगों पर हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर रंगदारी के लिए दबाव बना रहे थे, और मना करने पर फायरिंग के साथ-साथ तीरों से हमला किया गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पहले पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें निजी नर्सिंग होम शिफ्ट करना पड़ा।

पीड़ितों ने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आरोपियों ने पहले भी गोलीबारी की थी और वे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस अब तक किसी ठोस कदम नहीं उठा पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वायरल वीडियो : पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख पागल हुआ पति, कार रोकने बोनट पर ही लटक गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link