DelhiNational

वायरल वीडियो : पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख पागल हुआ पति, कार रोकने बोनट पर ही लटक गया।

नई दिल्ली, 17 जनवरी 2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कार की बोनट में लटका हुआ देखा जा सकता है। मामले में बता दे कि यह घटना मुरादाबाद-आगरा हाईवे की है, जहां आरोपी युवक कार की गति बढ़ाते हुए बोनट पर लटके पति को काफी दूर तक लेकर दौड़ा। इस दौरान राहगीरों ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं। आखिरकार, एक ऑटो ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के सामने ऑटो लगाकर उसे रुकवाया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति बोनट पर लटका हुआ है और राहगीर कार को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और कार को हिरासत में ले लिया। कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पति-पत्नी के बीच विवाद

ये भी पढ़ें:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक बिलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसकी पत्नी, जो शिक्षामित्र है, पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी। बुधवार को पति ने पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखा और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक कार लेकर भागने लगा।

ये भी पढ़ें  Ncert: देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस और जिन्ना जिम्मेदार.. NCERT मॉड्यूल पर विवाद!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link