National

भदरसा गैंग रेप कांड : नौकर राजू खान को 20 साल की सजा…गैंगस्टर में अभी जेल में ही रहेगा ‘मोईद’

पूराकलंदर थाने में 29 जुलाई 2024 को दर्ज हुआ था मामला, डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के बाद सपा नेता व बेकरी मालिक मोईद को कोर्ट ने किया था आरोपों से बरी, दोषी मिले बेकरी के नौकर को कोर्ट ने दी सजा

अयोध्या, 29 फरवरी 2026:

भदरसा गांव के चर्चित गैंगरेप मामले में अदालत का ने आज फैसला सुना दिया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निरुपमा विक्रम की अदालत ने समाजवादी पार्टी से जुड़े बेकरी मालिक मोईद खान के नौकर राजू खान को दोषी पाते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि मोईद को एक दिन पहले सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया था।

बता दें कि गुरुवार को यह फैसला पॉक्सो प्रथम न्यायालय में सुनाया गया। अदालत ने 14 जनवरी को अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक दिन पहले बुधवार को मोईद खान और राजू खान को जेल से कोर्ट में पेश किया गया था। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट में मोईद खान का डीएनए नेगेटिव पाया गया, जबकि राजू खान का डीएनए पीड़िता से मैच हुआ। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों का गहन परीक्षण करने के बाद मोईद खान को दोषमुक्त कर दिया।

DNA Test Brings Twist in Bhadarsha Gang Rape Case

ये भी पढ़ें:

आज गुरुवार को कोर्ट ने दोषी पाए गए राजू खान पर आरोपों की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सजा का फैसला सुनाया। हालांकि, बरी होने के बावजूद मोईद खान फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है।

Advertisement

क्या था पूरा मामला

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा गांव की एक नाबालिग लड़की की मां ने 29 जुलाई 2024 को सपा नेता मोईद अहमद और उनके नौकर राजू खान के खिलाफ गैंगरेप व धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ था। मामले के सामने आते ही इलाके में सियासी और प्रशासनिक हलचल मच गई थी। पीड़ित परिवार व एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

विपक्षी दलों की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और मामला विधानसभा तक पहुंचा। सपा नेताओं की आरोपी मोईद के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद और गहराया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर भी चलाया था।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : होली खेलने के बाद पानी की टेंशन नहीं... दिनभर होगी सप्लाई, बिजली भी नहीं होगी गुल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link