Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी… पक्षियों को दाना भी खिलाया

महाकुंभ नगर, 10 फरवरी 2025:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह महाकुंभ पहुंचीं और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इससे पहले उन्होंने संगम तट पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी।

महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जिससे सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। राष्ट्रपति का विशेष विमान सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अरैल पहुंचीं और वहां से मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति के प्रयागराज आगमन पर नगर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने उन्हें महानगर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4 बजे तक विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी।

ये भी पढ़ें:

संगम क्षेत्र में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से लेटे हुए हनुमान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर से हटाने और कुछ दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणाएं की जा रही हैं ताकि राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें  नकली वर्दीधारी असली पुलिस को नहीं दे पाया गच्चा...गल्ला व्यापारियों को ठगने वाला गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link