Uttar Pradesh

दूसरी जाति में कोर्ट मैरिज करने पर भाई ने बहन के पति को गोली मारी, हालत गंभीर

हाथरस,10 फरवरी 2025

हाथरस जिले में एक युवक को उसकी पत्नी के भाई और उसके साथियों ने गोली मार दी। युवक अभय वार्ष्णेय ने करीब 20 दिन पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। रविवार रात करीब 8 बजे जब अभय अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी माहेश्वरी कॉलोनी के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभय एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस हमले के पीछे अंतर्जातीय विवाह को वजह बताया जा रहा है। गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर वार, बोले... 5 प्रतिशत लोगों का बजट, शेयर बाजार धड़ाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link