Entertainment

मुंबई के लिए रवाना हुईं मोनालिसा, ‘द मणिपुर डायरीज’ की शूटिंग के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर ने खुद कार से किया रिसीव

मुंबई, 11 फरवरी 2025:

मुंबई की आगामी फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ की शूटिंग के सिलसिले में, चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले, जिनकी नीली आँखों की वजह से प्रयागराज महाकुंभ में काफी चर्चा हुई थी, महेश्वर से रवाना हो गई हैं। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के असिस्टेंट महेंद्र लोधी स्वयं महेश्वर पहुँचे और मोनालिसा के परिवार से बातचीत करने के पश्चात उन्हें सुरक्षित मुंबई के लिए प्रस्थान कराया।

फिल्मी तड़का:
मोनालिसा भोंसले, जिनका नाम महाकुंभ में उनकी अनोखी नीली आँखों के कारण और उनके अंदाज के लिए प्रसिद्ध हो गया है, अब ‘द मणिपुर डायरीज’ की शूटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मध्य प्रदेश के महेश्वर में असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र लोधी ने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की और कार से स्वयं उन्हें रिसीव करते हुए मुंबई के लिए रवाना किया।
फिल्म के निर्माता एवं डायरेक्टर सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मौसम ने फिर बदले तेवर… आंधी-बारिश से पारा गिरा, फसलें हुईं बर्बाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link