TravelUttar Pradesh

गोरखपुर : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, दो गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 13 फरवरी 2025:

गोरखपुर के कैन्ट क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बुधवार रात एक तेज़ रफ़्तार कार ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर कैन्ट पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। मृतक की पहचान संतकबीरनगर निवासी उमेश के रूप में हुई आनंद और नीलेश घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

जेवरात लेकर जा रहे थे बारात

Advertisement

जानकारी के अनुसार तीनों युवक संतकबीरनगर से चौरीचौरा बारात में गए थे। बारात के जेवरात घर पर भूल गए थे। वे ज़ेवरात लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क़रीब 7 लाख रुपये मूल्य के ज़ेवरात बरामद कर परिजनों को सौंप दिए।

ये भी पढ़ें  लकड़ी ठेकेदार ने की खुदकुशी...कथित सचिवालय कर्मी पर वसूली के लिए धमकाने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link