CrimeDelhi

दिल्ली : संपत्ति विवाद को लेकर भाई बना भाई का दुश्मन, गोली मार की हत्या, मामले में 3 गिरफ्तार।

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2025

दिल्ली के द्वारका इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने 35 वर्षीय भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि  आरोपी की पहचान रविंदर दलाल के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार को मटियाला गांव में हुई। उन्हें रात करीब 10 बजे पीसीआर कॉल मिली कि धरमिंदर दलाल की उनके घर के पीछे हत्या कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि पीड़ित को दो गोलियां मारी गयी थीं।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों भाई किराये की संपत्ति के कारोबार में शामिल थे और संपत्ति के बंटवारे तथा किराये की आय को लेकर उनके बीच लगातार विवाद चल रहा था। सोमवार को उनके बीच बहस हुई और रविंदर ने धरमिंदर की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि रविंदर और उसके साथियों सतिंदर, जाहिद और अमनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। रविंदर ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  तिहाड़ जेल में जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button