CrimeUttar Pradesh

मेरठ में 43 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का रहस्य

मेरठ, 19 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ में 43 दिन पहले दफनाए गए नईमुद्दीन के शव को बुधवार को प्रशासनिक आदेश पर कब्र से निकाला गया। नईमुद्दीन की मां सकीना ने बेटे की संदिग्ध हालात में मौत पर सवाल उठाते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए, जिसके तहत शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों का ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

नईमुद्दीन की शादी 11 साल पहले खुशनुमा से हुई थी। दोनों मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल के पास पीर वाली गली में रहते थे। गत 7 जनवरी को अचानक उनकी मौत हो गई और जल्दबाजी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मां सकीना को बेटे की मौत पर संदेह हुआ, तो उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। सकीना ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर उसके ससुराल वालों ने शव को बिना जांच-पड़ताल के दफना दिया।

ये भी पढ़ें:

डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

Advertisement

डीएम के आदेश पर बुधवार को कब्र को खोदकर शव निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नईमुद्दीन की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  योगी की सख्त नजर का असर : लखनऊ में राजस्व के सर्वाधिक मामले निपटे...जौनपुर भी रहा अव्वल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link