CrimeNational

लखनऊ में मुठभेड़ : शातिर बदमाश लुकमान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखनऊ, 20 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर लुटेरे लुकमान को एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लुकमान के पैर में गोली लगने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। सीतापुर जनपद के सिधौली का निवासी लुकमान कई लूट के मामलों में वांछित था।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम पीजीआई क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। वृंदावन क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने की कोशिश पर वह बाइक से भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लुकमान बताया। उसके पास से एक तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:

एक घंटे में की थीं दो चेन लूट की घटनाएं

Advertisement

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को लुकमान और उसके साथी शनि ने एक घंटे के भीतर दो चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने पहले वृंदावन कॉलोनी में ऋचा शुक्ला की चेन छीनी, जिससे उन्हें गले में चोट भी आई थी। इसके बाद सेक्टर-7 में एक अन्य महिला से लूट की, हालांकि उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

लुकमान पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि लुकमान की गिरफ्तारी से लूट की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  UPKL में बृज स्टार्स का जलवा बरकरार, अवध रामदूत को 36-13 से रौंदकर जीत की हैट्रिक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link