NationalUttar Pradesh

यूपी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा : सरकार ने बजट में खोला खजाना

लखनऊ, 20 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना 9वां बजट पेश किया, जिसमें धार्मिक पर्यटन को विशेष बढ़ावा देने के लिए खजाना खोल दिया गया है। सरकार की योजना है कि अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट धाम को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाया जाए।

पर्यटन विकास के लिए बजटीय प्रावधान

पर्यटन स्थलों की विकास योजना : मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों की विकास योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

अयोध्या के लिए विशेष बजट : अयोध्या में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे रामनगरी को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

मथुरा और नैमिषारण्य में विकास : मथुरा के विकास के लिए 125 करोड़ रुपये और नैमिषारण्य के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

चित्रकूट में अवस्थापना सुविधाएं : चित्रकूट में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

पर्यटकों की सुविधाओं में होगा इज़ाफा

पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वे-साईड एमेनिटीज को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सुगमता और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस और आप आमने - सामने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link